{"_id":"68aa0cd1de49cd80230f9184","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-electric-current-deoria-news-c-208-1-deo1010-161474-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला पिडरा पूर्वी वार्ड नंबर 9 में शनिवार को करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा एक स्कूल के पास मकान निर्माण के दौरान हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजय शर्मा निवासी थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के सौरेजी गांव के रूप में हुई है।
विजय शनिवार को प्रशांत सिंह के मकान में प्लास्टर कर रहा था। अचानक 33 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच कर की। विजय की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजय अपने पीछे पत्नी और छोटे बच्चों को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष सहायता देने की मांग की है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।