फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   laborer died after Tractor-trolley overturned under a dam in Deoria

Deoria News: देवरिया में बंधे के नीचे पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, दबकर मजदूर की मौत

Mon, 02 Jan 2023 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Jan 2023 03:21 PM IST
सार

भगवान माझा के एक किसान का ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लाद कर गांव के रमेश गोंड 40 वर्ष, रविवार की दोपहर रुद्रपुर गए था। रमेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते था। रात करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर ट्राली से गांव लौट रहा था। पचलड़ी बेलवा मार्ग पर रतनपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे गिर गई।

विज्ञापन
laborer died after Tractor-trolley overturned under a dam in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

देवरिया जनपद की रुद्रपुर तहसील के पचलड़ी बेलवा बांध पर रतनपुर गांव के मोड़ के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह रुद्रपुर गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना की तौल कराने के बाद गाड़ी से लौट रहा था। हादसा रविवार की रात करीब नौ बजे हुआ।
विज्ञापन


भगवान माझा के एक किसान का ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लाद कर गांव के रमेश गोंड 40 वर्ष, रविवार की दोपहर रुद्रपुर गए था। रमेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते था। रात करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर ट्राली से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


पचलड़ी बेलवा मार्ग पर रतनपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे गिर गई। गाड़ी करीब 30 फीट नीचे चली गई। ट्राली-ट्रैक्टर के नीचे दबने से रमेश गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलावस्था में उसे परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


मृतक चार भाइयो में दूसरे नंबर पर था। उसके मरने की खबर सुनते ही घर वाले बेजार होकर रोने लगे। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की एक बेटी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed