फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laar gets Kayakalp Award for the fifth time

Deoria News: सीएचसी रुद्रपुर पहली बार व लार को पांचवीं बार मिला कायाकल्प अवार्ड

Sat, 29 Apr 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Laar gets Kayakalp Award for the fifth time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जनपद की छह सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसमें लार, बरहज, गौरीबाजार, सलेमपुर, पिपरा धौलाकदम और रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इनमें से लार सीएचसी ने जिले का मान बढ़ाते हुए पांचवीं बार अवार्ड हासिल किया है। जबकि रुद्रपुर सीएचसी को पहली बार पुरस्कार मिला है। कायाकल्प अवार्ड पाने वाले सीएचसी को एक- एक लाख रुपये मिलेंगे।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि लार सीएचसी को लगातार पांच बार कायाकल्प अवार्ड मिला है। इस बार 74.57 फीसदी अंकों के साथ सीएचसी ने प्रदेश स्तर पर रैंकिंग हासिल की है। सीएचसी बरहज और गौरीबाजार को चौथी बार, सीएचसी सलेमपुर को तीसरी बार, सीएचसी पिपराधौला कदम को दूसरी बार और सीएचसी रुद्रपुर को पहली बार कायाकल्प अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएचसी गौरीबाजार ने 87.14 फीसदी अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान, जबकि पिपराधौला कदम सीएचसी ने 83.86 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी की टीम और जिला स्तरीय सहयोगियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
350 बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन
कार्यक्रम सहायक (क्वालिटी एश्योरेंस) अभिषेक कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में फरवरी 2023 में 350 बिंदुओं पर सीएचसी का मूल्यांकन किया गया था। अक्टूबर 2022 में आठ सीएचसी को आंतरिक मूल्यांकन के लिए चुना गया था, जिसमें छह सीएचसी पास हुई। दिसंबर 2022 में छह सीएचसी का पियर मूल्यांकन (मंडल स्तरीय मूल्यांकन) पर हुआ। उन्हीं का बाहर से आई टीम से भी मूल्यांकन करवाया गया। सीएचसी को पुरस्कार में मिली धनराशि का 75 फीसदी सीएचसी के विकास पर, जबकि 25 फीसदी कर्मचारी कल्याण जैसे पुरस्कार, समारोह आदि में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed