{"_id":"69a353bb5953fb53c507a593","slug":"kushinagar-youth-dies-in-road-accident-in-ludhiana-deoria-news-c-205-1-ksh1004-155634-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लुधियाना में सड़क हादसे में कुशीनगर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लुधियाना में सड़क हादसे में कुशीनगर के युवक की मौत
Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरवा बभनौली निवासी सीताराम (25)की पंजाब के लुधियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई
सीताराम रोजी-रोटी कमाने के लिए लुधियाना में ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता पारस गौतम का भी निधन हो चुका है। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। सीताराम ठेला लेकर जा रहा था उसी दौरान चारपहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। सीताराम अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सामने अब जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। संवाद