फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kushinagar real brothers arrested

बनकटा लूटकांड का पर्दाफाश: कुशीनगर के सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
kushinagar real brothers arrested
एसपी डॉ श्रपति मिश्र ने बनकटा लूट कांड का पर्दाफाश किया। - फोटो : DEORIA
लूटकांड का पर्दाफाश, कुशीनगर के सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

लूट के 58 हजार रुपये बरामद, बिहार में बंद हैं दो बदमाश, तीन फरार
एडीजी जोन और आईजी ने क्रमश: 15 और 10 हजार रुपये दिए इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा के ग्राहक सेवा केंद्र लूटकांड का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। कुशीनगर के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके पास से 58 हजार रुपये और मोबाइल मिले। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी बिहार के सिवान में लूट के मामले में बंद हैं, जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं। एडीजी जोन और आईजी ने पुलिस टीम को क्रमश: 15 और 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि चार सितंबर की सुबह बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले आफताब खान से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.40 लाख और हवाई टिकट बनवाने आए ग्राहक से 15 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में यूपी-बिहार के कई जिलों के 100 से अधिक बदमाशों से पूछताछ की। स्वॉट, सीआईयू, सर्विलांस और बनकटा पुलिस ने इस मामले में कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार निवासी अरुण सिंह पटेल और विजय सिंह पटेल को मंगलवार की शाम सोहनपुर बाजार दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपने साथियों बिहार के सिवान के रहने वाले रत्नेश उर्फ राका, रुपेश कुमार, बबलू प्रसाद, बसंत कुमार और गोपालगंज के रहने वाले शशिप्रकाश शाही का नाम बताया। इसमें रत्नेश और रुपेश सिवान जेल में बंद हैं। शेष तीन फरार हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एएसपी शिष्यपाल ने पूरी टीम को शाबाशी दी। एसपी ने बताया कि टीम को एडीजी जोन ने 15 और आईजी ने 10 हजार रुपये इनाम दिए हैं।
विज्ञापन

लूट की बाइक से दिया था घटना को अंजाम
पुलिस की गिरफ्तार में आए दोनों लुटेरों ने अपने साथियों संग मिलकर अगस्त महीने में बिहार के सारण जिले में एक शख्स से तीन लाख रुपये, एटीएम के साथ ही बाइक लूट ली थी। उसी बाइक का इस्तेमाल बनकटा में ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट में किया गया था। पुलिस टीम ने इस बाइक को बरामद कर लिया है। एटीएम कार्ड बरामद कर बिहार के सारण जिले की पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed