फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kovid-19 vaccination rehearsal, challenges tested

कोविड-19 टीकाकरण का हुआ पूर्वाभ्यास, चुनौतियों को परखा

Tue, 05 Jan 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 vaccination rehearsal, challenges tested
जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान पंजीकरण कक्ष में कर्मचारियो से जानकारी ले? - फोटो : DEORIA
कोविड-19 टीकाकरण का हुआ पूर्वाभ्यास, चुनौतियों को परखा
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में मंगलवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित छह केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। इस दौरान शुरू में अफरा-तफरी रही, लेकिन कुछ देर बाद टीकाकरण संबंधित आई कठिनाईयों को तत्काल दूर किया गया। डब्ल्यूएचओ की टीम की निगरानी में हुए पूर्वाभ्यास में टीकाकरण में आने वाली चुनौतियों का पता लगाने की पूरी कोशिश की गई।
जिला अस्पताल परिसर में केंद्र पर सुबह दस बजे से ट्रायल शुरू हुआ। हर केंद्र पर दो टीमें लगी थीं। हर टीम को 25-25 लोगों को टीका लगाना था। जिला अस्पताल केंद्र पर शुरू में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यहां सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, यूनीसेफ के डॉ. हसन, डब्ल्यूएचओ के डॉ. अंकुर सांगवांग, राजेश गुप्ता, राकेश चंद पहुंचे और सब दुरुस्त कराया। इसके बाद टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। ट्रायल के लिए केंद्र में तीन कमरे बनाए गए थे। गेट पर होमगार्ड सुरेंद्र प्रताप, जयराम यादव मोबाइल से नाम का मिलान व सैनिटाइजर लगा रहे थे, जबकि स्वास्थ्य कर्मी श्यामानंद तिवारी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

सबसे पहले कमरे में सोशल वर्कर वर्षा सिंह, नर्स आफिसर अंजली श्रीवास्तव, क्लीनिक साइक्लॉजिस्ट डॉ. नेत्रिका पांडेय, आशा कार्यकर्ता सुशीला श्रीवास्तव टीका लेने वालों के सूची व आधार, पैन से नाम का मिलान करने के बाद रजिस्ट्रेशन कर रही थीं। दूसरे कमरे में वैक्सीन आइस बॉक्स, हाफ कटर, सैनिटाइजर, सिरिंज, काल व काले रंग का थैला, ग्लब्स, कार्ड सहित अन्य सामग्री मौजूद थी। यहां तैनात स्टाफ नर्स पीआई सेंटर हीरा यादव व नीलम यादव तथा एएनएम सुमन कुशवाहा, रंजीता गुप्ता ने टीकाकरण कर पूर्वाभ्यास पूरा किया। सबसे पहले किरन पांडेय को टीका लगा। इसके बाद दोपहर बाद एक बजे तक 15 लोगों को टीका लगा था। इसमें अभिषेक कुमार कन्नौजिया, राजेश कुमार रूंगटा, अमरदीप श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी, अमित दुबे, प्रमोद कुमार जायसवाल, संजय कुमार त्रिपाठी, पूनम, जयहिंद, डॉ. कार्तिकेय जायसवाल, ऋषिकेश गुप्ता, अभिषेक कुमार तिवारी, रामदुलारे पांडेय, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे कमरे में टीका लेने वालों पर कम से कम आधे घंटे और सामान्य तौर पर 50 मिनट तक नजर बनाए रखा गया। इस दौरान किसी को दिक्कत आने पर उसे तत्काल कैसे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इसका भी ट्रॉयल किया गया। टीकाकरण के बाद मरीज की सांकेतिक तबीयत खराब होने की स्थिति में तत्काल उसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड में ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन और अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। यहां डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. डीके सिंह, डब्ल्यूएचओ के मॉनीटर श्यामेंद्र मिश्र, डॉ. वी झा, स्वास्थ्य कर्मचारी प्रिंस कुुमार, आशा कार्यकर्ता सविता सिंह, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
उधर, जिला महिला अस्पताल परिसर में केंद्र पर डीईओ (डाटा इंट्री आपरेटर) अबू, फार्मासिस्ट विजयेंद्र पंजीकरण कर रहे थे। दूसरे कमरे में एएनएम दुर्गा देवी, पुष्पा, काउंसलर सुनैना, स्टाफ नर्स विद्योतमा देवी ने टीकाकरण का मॉकड्रिल किया। यहां दोपहर 1.20 बजे तक बलराम यादव, राजेंद्र शुक्ला, अशोक बरनवाल, धनंजय शुक्ला, रणविजय शाही, तेजभान प्रसाद, अफजल हुसैन, सत्येंद्र कुमार सिंह, फिरोज अख्तर, रामेश्वर पांडेय, मुरलीधर गुप्ता, सुशील कुमार सिंह को टीका लगाया गया। तीसरे कमरे में डॉ. वाईपी यादव, स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह, उर्मिला सिंह तैनात थीं।
टीकाकरण के लिए बूथ, अस्पताल के ही निकट बनाया गया था, ताकि मरीज को तत्काल बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
सलेमपुर/ लार प्रतिनिधि के अनुसार कोविड-19 के टीकाकरण का मंगलवार को सलेमपुर व लार सीएचसी पर पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान 50 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए उसका तरीका बताया गया। एसीएमओ सुरेंद्र सिंह सीएचसी पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एसएसी दूबे, सुमन गुप्ता, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. वीके मिश्रा समेत सीएचसी के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लार में देर शाम को पहुंचे सीएमओ अलोक पांडेय ने अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही ऑब्जर्वेशन रूम, वैक्सीन रूम, सिक्योरिटी चेक, वेरिफिकेशन रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. बीबी सिंह, डॉ. इनायत हुसैन, फार्मासिस्ट एमआर कन्नौजिया मौजूद रहे।

सीएमओ ने लिया ट्रायल का जायजा
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. अंकुर के साथ केंद्रों पर पहुंचकर ट्रायल का जायजा लिया। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, पीएचसी चकियावां, सीएचसी बरहज, सीएचसी सलेमपुर और सीएचसी लार पर बने टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान किस तरह से मरीज को वैक्सीन देने के लिए ले जाया गया और किस तरह की कठिनाइयां आईं, इसका पूरा ध्यान रखा गया। सीएमओ ने बताया केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मॉक ड्रिल पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed