फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kotdars surrounded the Deputy RMO and picketed

Deoria News: कोटेदारों ने डिप्टी आरएमओ का घेराव कर दिया धरना

Wed, 24 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kotdars surrounded the Deputy RMO and picketed
जिले के कोटेदारो ने डिप्टी आरएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर जताया विरोध।संवाद
कमीशन न देने व प्रमाणपत्र के नाम पर शोषण करने पर की नारेबाजी
विज्ञापन

- ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य गोरखपुर के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना, डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कमीशन न देने और प्रमाणपत्र के नाम पर शोषण को लेकर फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने बुधवार को डिप्टी आरएमओ का घेराव किया और धरना दिया। साथ ही नारेबाजी भी की। ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य गोरखपुर के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मौके पर पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह व जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि के नेतृत्व में कोटेदार शहर के कसया रोड पर रघवापुर स्थित डिप्टी आरएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कक्ष में बैठे अधिकारी भीमाचंद गौतम का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। वहीं कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी राशन विक्रेताओं का छह माह से कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। शीघ्र भुगतान किया जाए। नवंबर 2022 में सरकार ने निशुल्क वितरण का निर्णय लिया था। कार्ड धारकों को निशुल्क वितरित किया या, लेकिन कोटेदारों से पैसा जमा कराया गया, उसे वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन से पूरी मात्रा में खाद्यान्न दिया जा रहा है, लेकिन प्रमाणपत्र के नाम पर विक्रेताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसे बंद कराया जाए। कहा कि एमडीएम खाद्यान्न के भाड़े का भुगतान किया जाए। राशन विक्रेता की आय करीब आठ हजार रुपये प्रतिमाह है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड दिया जाए। बायोमीट्रिक मशीन जर्जर हो गई है, वह ठीक से काम नहीं कर रही है, उसे तत्काल बदलवाया जाए। इसी बीच कोटेदारों ने ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य गोरखपुर मनोज कुमार से मोबाइल से बात की। इसके बाद जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे, उन्हें लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश मिश्रा, श्रीभागवत मिश्र, रविंद्र यादव, शिवमूर्ति सिंह, सुदर्शन कुमार, उदय प्रताप यादव, गौतम प्रसाद, कृष्णा पांडेय, सुबाष त्यागी और सुनील कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed