फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

सात की मौत, 51 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले में अब तक मिले हैं 3865 पॉजिटिव केस, मेडिकल कॉलेज में भर्ती चिकित्सक की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई। 51 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब कुल 3865 कोरोना केस मिले हैं। जनपद में वर्तमान में 878 एक्टिव केस हैं। अब तक 2949 लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेजे गए हैं। कोरोना से मृत लोग देवरिया, गौरीबाजार, नेमा, कुसहरी, सिंधी मिली, राघव नगर के निवासी है। अब तक कुल 38 लोगों की मौत हुई है। उधर, मैटरनिटी विंग भवन में बने कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

भुजौली कॉलोनी निवासी चार लोगों, परसिया चंदौर सीएचसी पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भलुअनी के तीन और पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में तैनात दो कर्मचारियों, राजकीय बाल गृह की एक स्टाफ नर्स, एक पर्यवेक्षक और एक किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी मिलते ही बालगृह के किशोरों और स्टाफ की किट से जांच कराई गई। इसमें सभी की की रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी का सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भी भेजा जाएगा। जिला महिला अस्पताल के समीप मैटरनिटी विंग भवन में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे एक डॉक्टर संक्रमित हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई, इन्हें वहां आईसीयू में भर्ती किया गया है। एसीएमओ समेत कई डॉक्टर गोरखपुर पहुंच गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि सात लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 51 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed