{"_id":"5eda7a1b8ebc3e90440d698a","slug":"korona-deoria-news-gkp3536969134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मुंबई और दिल्ली से आए हैं ये युवक, जिले में अब तक मिले हैं 124 संक्रमित
40 लोग रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जा चुके हैं घर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये लोग दिल्ली और मुंबई से आए हैं। ऐसे में अब जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 124 हो गई। इसमें से 40 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। तीनों को सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में वर्तमान में 83 एक्टिव केस हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। इसमें से कुछ को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इन लोगाें की भी जांच कराई जाएगी।
भाटपाररानी के धर्मखोर करण गांव निवासी 24 वर्षीय युवक मुंबई में कंप्यूटर की पढ़ाई करता है। 19 मई को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा। गोरखपुर से बस से भाटपाररानी आया। स्क्रीनिंग कराने के बाद घर पर होम क्वारंटीन हो गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के सिरिसिया मिश्र का 25 वर्षीय युवक दिल्ली से 23 मई को ट्रेन से वाराणसी पहुंचा। वहां से सलेमपुर बस से आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का भाई भी दिल्ली से आया है और दोनों घर पर रहते थे। लार के कुंडौली गांव निवासी 18 वर्षीय युवक दिल्ली रहता था। 25 मई को ट्रेन से पांच लोगों के साथ वाराणसी पहुंचा। फिर बस से सोनूघाट। यहां से टेंपो रिजर्व कर कुंडौली पहुंचे। जांच में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी लोग पेपर मिल में काम करते थे। कोविड 19 अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक जिले में 39 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।