फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kolkata defeated Jharkhand by a margin of one goal in the penalty shootout

Deoria News: कोलकाता ने झारखण्ड को पेनाल्टी शूट में एक गोल के अंतर से हराया

Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Kolkata defeated Jharkhand by a margin of one goal in the penalty shootout
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे स्व. फूलमती देवी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को झारखंड और कोलकाता के बीच खेला गया। जिसमें खेल के समय सीमा तक किसी भी तरफ से कोई गोल नहीं किया। निर्णायक मंडल ने बुधवार को पेनाल्टी शूट कराया। जिसमें कोलकाता ने झारखण्ड को 5-4 के अंतर से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को पथरदेवा से होगा।
विज्ञापन

पूर्व में हुए पहले हाफ का खेल शुरु होते ही झारखंड और कोलकाता की टीम की ओर लगातार गोल करने का प्रयास होता देखा गया। दर्जनों बार एक दूसरे के गोलपोस्ट तक गोल दागने का प्रयास बार-बार विफल होता गया। वहीं हाल खेल के दूसरे हाफ का भी रहा। इसमे तो झारखंड की टीम ने दो बार लगातार कार्नर किक से मिली गेंद को गोलपोस्ट में डालने की कोशिश भी नाकाम रही। अंत तक दोनों ही टीमों को निर्णय दिलाने वाली एक गोल के लिए कड़ी मशक्त करती रही, पर सफलता नहीं मिल पाई। इनकी विफलता और मौसम परिवर्तन के कारण निर्णायक मंडल ने खेल को बुधवार को पेनाल्टी शूट कराकर हार जीत का निर्णय करने का एलान किया था। जिसमें झारखण्ड की ओर से 4 गोल दागे गये, जबकि कोलकाता 5 गोल कर सेमीफइनल मुकाबला एक गोल से जीत लिया। खेल के उद्घोषक कृतनाथ मणि उर्फ संत जी तथा निर्णायक की भूमिका मंजेश ने निभाई। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, नरेंद्र मणि, राकेश मणि, गदाधर मणि, भोलू बर्नवाल, आकाश बर्नवाल, भूपेंद्र मणि, सूर्यप्रकाश मणि, दिलीप कुमार, प्रवीण दुबे, पूच्चू द्विवेदी, अमरचंद गोंड़, तारकेश्वर जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, सोनू गोंड, अवनीद्र श्रीवास्तव, राकेश मणि, सोनु प्रजापति, राधेश्याम राय, गुल्लू मणि, विरेन्द्र मोदनवाल, संजय जायसवाल, विनोद मणि, भरत पाण्डेय, जेपी जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, भरत मणि त्रिपाठी, अजय मणि त्रिपाठी, उमेशधर द्विवेदी, अजय मणि त्रिपाठी, नवीन मणि त्रिपाठी, श्रीप्रवेश मणि त्रिपाठी, अशोक मल्ल, विनय पांडेय, आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed