{"_id":"601ee1028ebc3e4b3e025595","slug":"kmu-demanstrated-memorandom-given-salempur-news-gkp3837486102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सलेमपुर। खेत मजदूर यूनियन ने शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर पीएम को सम्बोधित 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार रामआश्रय को सौंपा। इसमें तीनों कृषि कानून, बिजली बिल 2020 रद्द करने, निजीकरण पर रोक लगाने, सार्वजनिक संपत्तियों को बेचना बंद करने, पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़े हुए दाम वापस करने, नगर के स्टेशन रोड की जर्जर सड़क को ठीक कराने की मांग की है
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि सरकार कृषि कानून किसानों को थोपना बंद करे। तुरंत कृषि कानून रद्द किया जाय। उन्होंने कहा कि किसानों के धरना स्थल के पास लगी कील और कटीले तारों से रोकना विश्वस्तरीय लोकतंत्र का अपमान है। सरकार के इस कार्य ने पूरे देश को विश्व पटल पर झुकाने का कार्य किया। यूनियन के जिला मंत्री राम निवास यादव ने कहा कि यही अच्छे दिन के वादे थे। सरकार किसानों को फसलों का डेढ़ गूना समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। हरेकृष्ण ने कहा कि सरकार देश के सत्तर दशक के मेहनत को बेचने पर आमादा है। गलत नीतियों ने देश को बरबाद कर दिया। इस दौरान जय प्रकाश सिंह, गंगा देवी, राम छठ्ठू, सिकंदर, लालचंद, अलगु शास्त्री, राजेंद्र, मैनेजर गुप्ता, सुमंत गुप्ता, रामचंद्र खरवार, श्रीराम यादव, नंदलाल, अनिल यादव, अविनाश मौर्य आदि मौजूद रहे।