फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Killers escaping due to police negligence

Deoria News: पुलिस की लापरवाही से बच रहे हत्यारे

Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Killers escaping due to police negligence
भटनी। बलुआ अफगान के डाक टोला में हंसनाथ की हत्या के मामले में 17 दिन बाद भी पुलिस हवा में तीर चला रही है। एसओजी और पुलिस टीम के जांच में अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। काफी प्रयास के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक मृतक का गायब मोबाइल व उसका नंबर पता नहीं कर पाई है। इससे पुलिस के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इससे नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पिता नागेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि अज्ञात हत्यारों ने निर्दोष बेटे की हत्या कर दी। उनको सजा दिलाने को जानना यह जरूरी है कि वह कौन लोग थे। पुलिस की जांच टीम की रफ्तार बहुत धीमी है ऐसे में अंदेशा है कि हत्यारे कहीं बच न जाएं। जितना विलंब होगा उतना हत्यारे पुलिस से दूर होते जाएंगे।
विज्ञापन

बलुआ अफगान के डाक टोला में 14 अक्तूबर की रात घोंठा पर सो रहे हंसनाथ उर्फ बिट्टू की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। मौके पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने हत्यारों को पकड़ने के लिए एसओजी व पुलिस की दो टीमों को लगाया। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी एसओजी और पुलिस टीम के हाथ खाली हैं। पुलिस ने तीन बिंदुओं की अलग-अलग जांच कर जल्द मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है, लेकिन उसके दावे हर बार खोखले साबित हो रहे हैं। ऐसे में मृतक का गायब मोबाइल ही हत्या की गुत्थी सुलझा सकता है जो अभी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम हत्यारों को पकड़ने को लगातार काम कर रही है। परिजनों से जितनी सहयोग की उम्मीद थी वह मिल नहीं पा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed