फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kidniping case on seven

सात लोगों पर किशोरी के अपहरण और षड्यंत्र का केस

Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
kidniping case on seven
सात लोगों पर अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी इलाके के रहने वाले पीड़ित की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किशोरी को भगाने वाले सात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया है। भटनी के परसौनी गांव के रहने वाले सभी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। भटनी इलाके के रहने वाले एक शख्स ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 साल की बेटी तीन महीने से अपनी बड़ी बहन के घर भुजौली कॉलोनी में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व बेटी को कुछ लोग भगा ले गए। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने भटनी के परसौनी गांव के रहने वाले अरविंद यादव, मुन्ना यादव, बासमती देवी, सविता यादव, रमावती, अखिलेश यादव और शंकर यादव के खिलाफ किशोरी के अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं कर रही पुलिस
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव की 60 साल की दिव्यांग महिला के साथ मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि 15 अक्टूबर को गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक मनबढ़ युवक नशे की हालत में पहुंचा। मुझे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचकर जानकारी दी तो मनबढ़ युवक के परिवारवालों ने धमकी दी। उसी दिन सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन अब तक केस नहीं दर्ज किया गया। इस बाबत सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed