फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kidnapped youth and kidnapper turned out to be smugglers

Deoria News: अपहृत युवक और अपहरणकर्ता तीनों निकले शराब तस्कर, लेन-देन में हुआ था विवाद

Mon, 24 Apr 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped youth and kidnapper turned out to be smugglers
जिस युवक का अपहरण कर बिहार ले जाया जा रहा था, वह युवक अवैध शराब गिरोह का सदस्य निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविवार देर रात जिस युवक का अपहरण कर बिहार ले जाया जा रहा था, वह युवक अवैध शराब गिरोह का सदस्य निकला। उसके साथियों ने ही रुपये के लेनदेन में जबरन गाड़ी में बैठा लिया था। पुलिस ने तस्करों के पास से दो लग्जरी गाड़ी और तमंचा बरामद किया है। उनके पास से अवैध शराब भी मिली है।
शहर के बस स्टेशन के पास रविवार रात करीब 9.45 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसमें सवार एक युवक अपने को अपहृत होने की बात कहकर चिल्लाने लगा। इस पर पुलिस लोगों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ कर कोतवाली लेकर चली आई। रात में पूछताछ के दौरान पूरे मामले की तह तक पुलिस पहुंच गई। मौके से फरार अन्य एक तस्कर को भी पुलिस ने सोंदा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजेंद्र प्रसाद निवासी जफर बाजार, थाना उचका गांव, जनपद गोपालगंज, सूरज कुमार सिंह निवासी निखती कला थाना रघुनाथपुर, सिवान और कृष्णा चौरसिया निवासी सोहनपुर, थाना बनकटा, देवरिया के रूप में हुई। इनके पास से दो तमंचा, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद कर पुलिस वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

---------
अवैध शराब से मिले रुपये के हिस्से के लिए हुआ था विवाद
देवरिया। पुलिस के हाथ लगे अवैध शराब तस्कर गिरोह का नेटवर्क जनपद में फैला हुआ है। देसी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब लग्जरी वाहन से बिहार भेजते थे। पुलिस के अनुसार कृष्णा कुछ दिन पहले शराब लेकर बिहार गया था। उस पर सूरज और राजेंद्र का पैसा बकाया था। इसी को लेकर रविवार की रात में गोरखपुर रोड पर विवाद हो गया। कृष्णा को तमंचे के बल पर अन्य तस्करों ने कार में बैठा लिया और बिहार लेकर जाने लगे। जान से मारने की धमकी देते रहे। इसी दौरान बस स्टेशन के पास कार के अंदर ही हाथापाई हो गई और अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पकड़े गए आरोपी अवैध शराब की तस्करी करते हैं। रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और कार में एक तस्कर को अन्य आरोपी बैठा लिए। इसी दौरान बस स्टेशन के पास रात में कार डिवाइडर से टकरा गई। इनके पास से तमंचा और अवैध शराब बरामद हुई है।
राहुल सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed