फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kidnapped and thrown in unconscious position

सोए युवक को दरवाजे से अगवा कर बेहोशी की हालत में फेंका

Mon, 26 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
kidnapped and thrown in unconscious position
सोए युवक को दरवाजे से अगवा कर बेहोशी की हालत में फेंका
विज्ञापन

भटनी। पड़ौली गांव निवासी युवक को दरवाजे से अगवा कर मारपीट के बाद गांव के बाहर बेहोशी हालत में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। युवक का इलाज सीएचसी पर कराया जा रहा है। युवक के पिता ने गांव के सात लोगों पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस नशे की हालत में मारपीट होने की बात कह रही है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी विशाल कुमार से गांव के ही एक युवक से शनिवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक ने विशाल को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि आधी रात को करीब एक बजे गांव के ही सात नकाबपोश लोग विशाल को दरवाजे से सोते हुए अगवा कर लिया। आरोपित लोगों ने उसे एक कुटी के पास लेकर गए और लाठी -डंडे से पीटने लगे। इसके बाद बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे फेंक फरार हो गए। रविवार सुबह लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देख परिवारीजनों को सूचना दिया। गांव के लोग उसे सीएचसी लाए जहां उसका इलाज कराया गया। पहले तो लोग नशे में गिरे होने की बात समझ इलाज में जुटे रहे, लेकिन दोपहर बाद युवक से पूछताछ में अपहरण की बात सामने आई है। विशाल के पिता सुभाष प्रसाद ने गांव के सात लोगों पर अपहरण,मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसओ श्यामसुन्दर तिवारी ने बताया कि युवक नशे का आदी है। उसका शनिवार शाम एक युवक से विवाद हो गया था उसी बात को लेकर मारपीट हुई है। अपहरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed