फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Keeping the dead body of the mother, the sons fought for the division of money

Deoria News: मां का शव रख रुपये के बंटवारे के लिए भिड़े बेटे

Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Keeping the dead body of the mother, the sons fought for the division of money
देसही देवरिया। हेतिमपुर क्षेत्र के एक गांव में बीमार मां की मौत के बाद दाह-संस्कार करने की बजाय उसके तीनों बेटे शव दरवाजे पर रखकर जायदाद के बंटवारे के लिए आमने-सामने हो गए। उनकी इस हरकत को देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एक बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दाह-संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

महुआडीह के हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के तीन बेटे हैं। पति की मौत के बाद महिला अपने छोटे बेटे के साथ रहने लगी। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। छोटा बेटा उसका इलाज कराने लगा। एक सप्ताह पहले मां ने अपने हिस्से की कीमती जमीन को एक प्रापर्टी डीलर को बेच दिया। छोटे बेटे का दावा है कि इलाज के लिए मां ने जमीन बेची। जबकि अन्य दोनों भाइयों का आरोप था कि उसने मां से जमीन बेचवा कर रुपये अपने पास रख लिया। इसी बीच शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने के बाद रिश्तेदार भी आ गए। उधर, तीनों बेटे मिलकर मां का अंतिम संस्कार करने की बजाय शव दरवाजे पर रखकर बेची जमीन के रुपये के बंटवारे की मांग करने लगे। उनका कहना था कि पैसा का हिसाब होगा तभी दाह-संस्कार होगा। इस बात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मझले भाई को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed