फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   katan on kaparvar sangam

Deoria News: कपरवार संगम तट पर सरयू का कटान, खलबली

Tue, 18 Jun 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
katan on kaparvar sangam
बरहज के संगम तट ​स्थित गोरखपुर जनपद में कटान करती नदी   संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के कोलखास में हो रहा कटान, नवीन बंधे से टकरा रही है नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कपरवार संगम तट से सटे गोरखपुर जनपद के कोलखास में सरयू बेतहाशा कटान कर रही है। इससे नदी का पानी नवीन बंधे से टकरा रहा है। बेमौसम हो रहे कटान को लेकर लोगों में खलबली है।
संगम तट पर पश्चिम नदी गोरखपुर जनपद के कोलखास में कटान कर रही है। इससे सरयू नदी का पानी कपरवार के नवीन बंधे से टकरा रहा है। बेतहाशा कटान से नदी पिछले कुछ दिनों में करीब 10-20 मीटर भूमि लील चुकी है। संगम तट पर कपरवार गांव से सटे गोरखपुर जनपद के कोलखास में हो रहे कटान के कारण गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। देवेश सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, नुरुल अंसारी, मदन मिश्र आदि का कहना है कि नदी सीधे कपरवार की शांति देवी के खेत के सामने नवीन बंधे पर दबाव बना रही है। लोगों का यह भी कहना है कि नदी के सीधे दबाव बनाने के कारण सरयू की धारा में परिवर्तन होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

नवीन बंधे से सटकर बह रही नदी और गोरखपुर में हो रहे कटान से तटवर्ती मोहल्ले के लोग सकते में हैं। गांव के लोगों का कहना है कि बंधा बनने से नदी के दक्षिण से होकर बहने की कवायद की जा रही थी। लेकिन नदी की धारा विपरीत दिशा से होकर बहने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान की वजह लोग गोरखपुर जनपद में परमिशन पर हो रहे बालू खनन को बता रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि संगम तट से भागलपुर तक डेंजर जोन होने के बावजूद जनपद और गैरजनपद में बालू खनन जोरों पर है। कटान से लोगों की सांसें अटकी हुई हैं।
कोट-
गाेरखपुर जनपद में हो रहे कटान से नवीन बंधे को फिलहाल अभी कोई क्षति नहीं है। नजर रखी जा रही है।
-अशोक द्विवेदी, एई बाढ़ खंड विभाग देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed