फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kasya overbridge mired in controversy ahead of foundation stone laying

Deoria News: शिलान्यास से पहले विवाद में उलझा कसया ओवरब्रिज

Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kasya overbridge mired in controversy ahead of foundation stone laying
कसया ढाला का फाइल फोटो
देवरिया। कसया ढाले पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण शिलान्यास से पहले ही विवादों में घिर गया है। ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण से उनका कारोबार प्रभावित होगा। विरोध को देखते हुए डीएम ने फिलहाल निर्माण पर रोक लगा दी है।
इससे शिलान्यास पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। अंडरपास के बाद ओवरब्रिज का मामला भी विवादित होने से कसया ढाले पर जाम से छुटकारा मिलने की आस जल्द पूरी होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

कसया ढाले पर करीब डेढ़ साल पहले अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली थी, लेकिन जमीन का मामला उलझ जाने की वजह से वह परियोजना फिलहाल ठंडे बस्ते में है। इसके बाद से इसी ढाले पर सेतु निगम की तरफ से एक ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 72 करोड़ से बनने वाले इस ओवरब्रिज की डिजाइन फाइनल होने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे से भी एनओसी मिल गई है। इसी महीने पुल का शिलान्यास होना था, जिसके लिए निर्माण सामग्री भी गिरने लगी थी। अचानक ओवरब्रिज का विराेध शुरू हो गया। आसपास के व्यापारियों के विरोध को देखते हुए डीएम ने ओवरब्रिज के निर्माण से जुड़े कार्यों को अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। इससे शिलान्यास की तैयारियों को भी झटका लगा है।

स्टेशन रोड से शुरू होकर भिखमपुर रोड तक बनना है आरओवी : इस ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे स्टेशन रोड से शुरू होकर भिखमपुर रोड तक होना है।
करीब 620 मीटर लंबे ओवरब्रिज पर रेलवे लाइन और उसके दोनों तरफ पिलर होगा, जबकि करीब ढाई सौ मीटर हिस्सा रिटेनिंग वॉल का होगा। ओवरब्रिज बन जाने से कसया ढाले पर लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed