फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kasturba girl students selected for state level sports

Deoria News: राज्य स्तरीय खेलों के लिए कस्तूरबा की छात्राओं का चयन

Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kasturba girl students selected for state level sports
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ी 22 सितंबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

स्टेडियम में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। 200 मीटर दौड़ में करीना राजभर भलुअनी, 400 मीटर दौड़ में आंचल पासवान बैतालपुर, लंबी कूद व ऊंची कूद में अनीता चौहान बैतालपुर, गोला क्षेपण व चक्रक्षेपण में खुशबू साहनी पथरदेवा, बैडमिंटन में ज्योति रामपुर कारखाना व खुशबू भटनी प्रथम स्थान पर आईं और इनका चयन किया गया।
विज्ञापन

फुटबॉल में अनीता चौहान बैतालपुर, आंचल प्रजापति व कुसुम राजभर गौरीबाजार व कुसुम का चयन हुआ। कबड्डी में ममता देसही देवरिया, ज्योति रामपुर कारखाना, सायमा लार, चंदा सिंह देसही देवरिया, खो-खो में राधिका पटेल, सोनम रजक, कजली गोड़, शिवांगी कन्नौजिया व वाॅलीबाॅल में किरन सिंह, मनीषा, गुड़िया फाइनल रूप से चयनित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक एवं चयनकर्ता के रूप में संजीव दूबे, श्रीराम यादव, संदल मणि, शरद मिश्र, रंजय पांडेय, आशुतोष यादव, देवानंद भारती, अवनीश द्विवेदी, प्रतिभा मिश्रा, सुमन सिंह, चंचल गुप्ता, चंद्रबाला, रीता व अमृता सिंह रहीं। जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीएसए व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के निर्देश पर यह चयन ट्रायल आयोजित किया गया।
चयनित छात्राएं 22 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली स्टेट प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed