फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kashi Express arrived six hours late, passengers upset

Deoria News: छह घंटे विलंब से पहुंची काशी एक्सप्रेस, परेशान हुए यात्री

Fri, 14 Feb 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kashi Express arrived six hours late, passengers upset
सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। माघ पूर्णिमा के बाद महाकुंभ से आने वाले लोगों की भीड़ के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इससे रेल यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को वाराणसी रूट की ट्रेनें काशी एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद समेत कई ट्रेनें करीब पांच से छह घंटे की देरी से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे के जिम्मेदारों ने ट्रेनों के लेटलतीफी को महाकुंभ के चलते रेलवे ट्रैक व्यस्त होना बताया है।
प्रयागराज में महाकुंभ के चलते श्रद्धालु बड़ी संख्या में लोग आ और जा रहे हैं। भीड़ को देख रेल प्रशासन ने महाकुंभ जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर और भटनी से चलाई हैं। इसके अलावा झूसी व प्रयागराज से दो जोड़ी में रिंग रेल सेवा शुरू किया गया है। इससे वाराणसी रूट पर ट्रेनों के व्यस्तता के चलते इस रूट की सभी ट्रेनें करीब एक माह से विलंब से चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुंबई- गोरखपुर काशी एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस सात घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे, सहरसा-अमॄतसर गरीब रथ चार घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल तीन घंटे, झूसी-मुजफ्फरपुर कुंभ स्पेशल चार घंटे, प्रयागराज रिंग रेल पांच घंटे, झूसी रिंग रेल कुंभ स्पेशल चार घंटे, अयोध्या धाम-भटनी ढाई घंटे, जम्मू तवी -डिब्रूगढ़ लोहित एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के लेटलतीफी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि माघ पूर्णिमा के बाद श्रद्धालुओं को लाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें लगाई गई है। इसके वजह से ट्रेनें विलंब चल रही हैं। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होने के बाद संचालन व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed