फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Karpoori Thakur is considered a great leader who voices the interests of Dalits and backward classes.

Deoria News: दलित और पिछड़ों के हितों की आवाज उठाने वाले बड़े नेता माने जाते हैं कर्पूरी ठाकुर

Thu, 25 Jan 2024 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur is considered a great leader who voices the interests of Dalits and backward classes.
सलेमपुर में स्व.कपुरी ठाकुर की जयंती पर  पर बोलते सांसद रिवंद्र कुशवाहा  फोटो- संवाद
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कपूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर बोले सांसद रविंद्र कुशवाहा
विज्ञापन

-राजनीति में आज भी उनके समर्थक सभी राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण भूमिका में
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के ठाकुर कांप्लेक्स में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राज्य में दलित और पिछड़ों के हितों की आवाज उठाने वाले बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें जननायक कहा जाता है, और राज्य की राजनीति में आज भी उनके समर्थक सभी राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण भूमिका में है।
मंडल अध्यक्ष अमर दत्त यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने प्रखर समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की है। यह हाशिये पर पड़े लोगों के लिए एक योद्धा और समानता व सशक्तीकरण के दिग्गज के रूप में उनके स्थाई प्रयासों का एक प्रमाण है। गोष्ठी में मुख्य रूप से जयंत कुशवाहा उर्फ गुड्डन, बलवीर सिंह दादा, अशोक कुशवाहा, अनिल ठाकुर, अभिषेक तिवारी, विनय तिवारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान शशि ठाकुर, सुनील स्नेही, पुनीत यादव, वचनदेव गौड़, विनय पांडेय, अमित यादव, अनूप उपाध्याय, शशि भूषण ठाकुर, बबलू ठाकुर, महंत ठाकुर, धर्मराज ठाकुर, पिंटू ठाकुर, राजेश शाह, भारत ठाकुर, रजनीश कुमार व सिद्धार्थ ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed