{"_id":"6521b3bc2350cc4eea00c866","slug":"kaparwar-ramlila-maidan-land-may-be-measured-today-bulldozer-will-be-used-on-encroachment-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-9541-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आज हो सकती है कपरवार रामलीला मैदान की जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आज हो सकती है कपरवार रामलीला मैदान की जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
Sun, 08 Oct 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरहज। भूमि विवाद में फतेहपुर नरसंहार को लेकर शासन और प्रशासन काफी सख्त है। भूमि के विवादों को त्वरित गति से निबटाने के निर्देश हैं।इसी क्रम में कपरवार रामलीला मैदान की जमीन की पैमाइश रविवार को गठित टीम कर सकती है। अतिक्रमण खाली कराने के लिए बुलडोजर भी चलने की कवायद हो रही है। जिसको लेकर कब्जाधारकों में खलबली है।
राजस्व कर्मियों के अनुसार मुख्य चौक से रुद्रपुर मार्ग पर करीब 200 मीटर पटरी से 40 कड़ी जमीन की पैमाइश किया जाएगी। जिस पर फोरलेन प्रस्तावित है। लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि पैमाइश के बाद रामलीला मैदान और पीडब्ल्यूडी के किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलेगा। जिसमें कुछ लोगों का पक्का निर्माण तोड़े जाने की बात कही जा रही है। रामजानकी, कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर रामलीला मैदान के नाम सरकारी जमीन है। जिस पर कुछ लोगाें द्वारा लंबे समय से अवैध अतिक्रमण किया गया है। एंटी भू-माफिया टीम द्वारा उक्त जमीन की पैमाइश कराया गया था। जमीन पर गुमटी रखे जाने के अलावा कुछ लोगों ने पक्का भवन निर्माण करा लिया है। समय-समय पर कब्जा खाली कराने के लिए गांव के लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी किया गया है। राजस्व कर्मियों के अनुसार फतेहपुर में जमीन के लिए उपजे विवाद को लेकर प्रशासन सतर्क है। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि सरकारी जमीनों की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने का निर्देश है।