फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kanya vidya dhan check distributed to girls, CM's gift of rakhi

‘रक्षाबंधन पर सीएम ने मेधावी बहनों को दी सौगात’

Wed, 17 Aug 2016 11:33 PM IST
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
kanya vidya dhan check distributed to girls, CM's gift of rakhi
राजकीय इंटर कॉलेज में कन्या विद्याधन के चेक के साथ छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। सीएम के निर्देश पर राखी के त्योहार के पहले छात्राओं में कन्या विद्याधन का चेक वितरित किया। नगर के सतासी इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा में स्कूल में टॉपर रही छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव और सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने चेक बांटा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रदेश का विकास शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर निर्भर करता है। सपा सरकार सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के बढ़ावे को तेजी से काम कर रही है। लड़कियों की शिक्षा के प्रोत्साहन को उन्हे चेक दिया जा रहा है। जिससे मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सीएम ने प्रदेश भर की बहनों को सौगात दी है। ऐसे योजनाओं से छात्राओं के अंदर पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा करने की भावना पैदा होगी। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. राजेश कुमार, नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित, रामकेवल यादव, सिंकदर यादव, प्रधानाचार्य श्रीनरायण पांडेय, गणेश शंकर शर्मा, नरेंद्र यादव, महाशय शर्मा, रवि कुशवाहा, रविंद्र यादव, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा के लिए अहम साबित होगा कन्या विद्या धन: शाकिर
देवरिया। इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्या धन का वितरण बुधवार को हुआ। इसमें 1252 छात्राओं को प्रोत्साहन चेक बांटा गया, सदर तहसील की 642 छात्राओं को चेक मिला। शैक्षिक डॉक्यूमेंट की कमी अथवा अनुपस्थित रहने से 1090 छात्राओं को चेक नहीं मिल सका।
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक शाकिर अली ने कहा कि कन्या विद्या धन छात्राओं को सशक्त करेगा। इससे उच्च शिक्षा हासिल करने में आ रही अड़चनों को दूर हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पहले छात्राओं को 30 हजार रुपये का चेक मिल गया है, जब अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेगी तो इस बार भाई उपहार मांगेगें।
विधायक गजाला लारी ने कहा कि योजना का मकसद छात्राओं को सशक्त करना है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना से छात्राओं को सशक्त होने का मौका मिलेगा। इस दौरान डीआईओएस राजेंद्र प्रताप यादव, श्रीप्रकाश तिवारी और विजय यादव, एसडीएम सचिन कुमार सिंह, सपा प्रत्याशी विजय प्रताप यादव प्रधानाचार्य पीके शर्मा, हृदय नारायण जायसवाल, रमेश यादव, धर्मवीर गुप्त, हरेंद्र यादव, जफर खान, इमरान खान, गुफरान आदि मौजूद रहे।

सपा रखती है बेटियों का ख्याल: मनबोध
सलेमपुर(ब्यूरो)। बापू इंटर कॉलेज में तहसील क्षेत्र के 479 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना के तहत बुधवार को 30-30 हजार रुपये का चेक दिया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास कर रही है। प्रदेश की यह पहली ऐसी सरकार है जो बेटियों का ख्याल रखते हुए कन्या विद्या धन योजना की शुरूआत की है।
इसका लाभ हर वर्ग की छात्राओं को मिल रहा है। कन्या विद्या धन योजना का चेक पाने वालों में यूपी बोर्ड की 384, सीबीएसी बोर्ड 68, मदरसा बोर्ड 21 और संस्कृत बोर्ड की 15 छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर सह जिला विद्यालय निरीक्षक रामहजूर प्रसाद, एसडीएम राजेश प्रसाद त्रिपाठी, डा. संजीव कुमार राय, संतोष चौरसिया, सूरज यादव, मेराज अब्दुल्लाह, हैदर अली, महबूब, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे। 

एक छात्रा से 1500 रुपये वसूल रहे स्कूल संचालक
कन्या विद्या धन के लिए स्कूल संचालकों ने छात्राओं से रुपये वसूला है। हालांकि विभागीय जिम्मेदार वसूली से इनकार कर रहे हैं। पथरदेवा इलाके के एक चर्चित स्कूल ने प्रत्येक छात्राओं से 1500-1500 रुपये की वसूली की है। कन्या विद्या धन वितरण के कार्यक्रम स्थल पर आई एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि कॉलेज वालों ने रुपये जमा कराया है। 
अब डीआईओएस कार्यालय से मिलेगा चेक 
देवरिया। कन्या विद्या धन का चेक हासिल करने से वंचित छात्राएं डीआईओएस कार्यालय से चेक हासिल कर सकती है। इसके लिए शैक्षिक डॉक्यूमेंट की मूल प्रति लेकर आना होगा।
मदरसे की छात्राओं को नहीं म‌िला कन्या विद्याधन
रुद्रपुर। सतासी इंटर कॉलेज में कन्या विद्याधन का चेक मदरसे की छात्राओं को नहीं मिल पाया। इंटर के अंकपत्र की मूल प्रति नहीं होने के कारण उन्हंे चेक नहीं दिया गया। इससे चेक लेने आई छात्राओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में रुद्रपुर में चेक वितरण के प्रभारी महाशय शर्मा ने कहा कि बोर्ड से मूल अंकपत्र नहीं मिलने के कारण चेक नहीं दिया गया। हालांकि इन लड़कियों के नाम से चेक बन चुके है। मूल अंकपत्र आते ही इनको चेक मिल जाएगा।

दहाई तक नहीं पहं्ची छात्राआें की संख्या
भाटपाररानी। नगर के बाबा राघव दास कृषक इंटर कालेज में बुधवार को इस वर्ष इंटर पास कन्याओं को कन्या विद्या धन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.  आशुतोष उपाध्याय व उपजिलाधिकारी जयप्रकाश ने छात्राओं को चेक वितरित किया। कुल 229 छात्राओं को चेक वितरण करना था। परंतु सूचना के अभाव में लाभार्थी छात्राओं की संख्या दहाई अंक पार नहीं कर पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed