{"_id":"5740a8a54f1c1ba764ac7299","slug":"kanungo-inspection-13-were-absent-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में कानूनगो, 13 लेखपाल गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में कानूनगो, 13 लेखपाल गैरहाजिर मिले
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सूखा राहत चेक की कार्य प्रगति को लेकर नवागत एसडीएम डॉ. राजेश सिंह और एनटीआर डॉ. संजीव दीक्षित ने रुद्रपुर क्षेत्र में लेखपालों के हलका क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखा राहत आवंटन की कार्य समीक्षा के लिए शनिवार को नवागत उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने लेखपाल के हलका क्षेत्र और सर्वे विभाग के दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वे विभाग के आफिस में कानूनगों सहित 13 लेखपाल गैरहाजिर मिले। वहीं गांवों में लेखपाल अपने क्षेत्रों सूखा राहत आंवटित करने को कागजात तैयार करते हुए मिले।
एसडीएम डॉ. राजेश कुमार और नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने सुबह छह बजे से दस बजे तक गांवों में निरीक्षण किया। इस दौरान लेड़हा, लक्ष्मीपुर, कटाई, गोविंदपुर, करनपुरा गांव में लेखपाल किसानों से उनके खातानंबर और अन्य कागज एकत्र करते हुए पाए गए। एसडीएम ने 11 बजे सर्वे आफिस का निरीक्षण किया। आफिस सन्नाटा पसरा था। जबकि सर्वे विभाग के कानूनगो और लेखपाल को सूखा राहत चेक बांटने के लिए गांवों की खतौनी बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसमे सर्वे विभाग की ओर से सर्वे में आने वाले 22 गांवों में एक भी गांव में खतौनी नहीं दी गई है।
एसडीएम ने गैरहाजिर सर्वे के कानूनगो गंगाराम लेखपाल स्वयं प्रकाश पांडेय, रमाशंकर पाठक, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, जयप्रकाश सिंह, नासिर हुसैन, परमात्मा प्रसाद, नवीनशंकर दूबे, सत्यप्रकाश सिंह, महंथ प्रसाद, रामनिवास यादव, बनारसी सिंह और अनिल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने कहा कि सूखा राहत बांटने के तहसील में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। गांवों में किसान अपने हलका क्षेत्र के लेखपाल को बैंक पासबुक की फोटोकॉपी उपलब्ध करा दें। लेखपालों को सुबह छह बजे से दस बजे तक गांवों में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।