{"_id":"630e575da4cca25cb07973a7","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-deoria-news-gkp4488153103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन
बरहज में रिश्वत लेने के आरोपी कानूनगो के साथ एंटी करप्शन टीम।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, केस दर्ज
एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा, नक्शा दुरुस्त करने के नाम पर लिया था घूस
देवरिया। खेत का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एक कानूनगो को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवा गांव निवासी शत्रुध्न कुशवाहा ने 20 अगस्त को तहसील दिवस पर भूमि का पत्थर दुरुस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रवाई की जिम्मेदारी हलका कानूनगो अशोक पांडेय को दी गई थी। आरोप है कि कानूनगो, शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन गोरखपुर से की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने कानूनगो को रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ने का प्लान बनाया। सुबह शिकायतकर्ता को टीम ने पांच हजार रुपये देकर भेजा, इस पर पीड़ित ने कानूनगो को रुपये लेने के लिए तहसील बरहज गेट पर बुलाया। वहां पर रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। रंगेहाथ घूस लेते पकड़े जाने के बाद तहसील के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपी कानूनगो निलंबित
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कानूनगो अशोक पांडेय को निलंबित कर दिया है। मामले में तहसीलदार बरहज को जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
शत्रुध्न ने किया बहादुरी का काम
देवरिया। शिकायतकर्ता शत्रुध्न काफी दिनों से पत्थर दुरुस्त कराने के लिए तहसीलकर्मियों का चक्कर लगा रहे थे। इसके बाद काम नहीं हुआ तो तहसील दिवस पर गुहार लगाई। कानूनगो रिश्वत बिना काम नहीं कर रहा था। इस पर शिकायतकर्ता ने घूस देने की जगह सबक सिखाने की ठान ली। उन्होंने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी।