फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kalraj mishra met vijay family

शहीद विजय के गांव की सभी सड़कें होंगी पक्की

Sat, 23 Feb 2019 12:33 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
kalraj mishra met vijay family
शहीद विजय के घर पहुंचे सांसद कलराज मिश्र। - फोटो : amar ujala
भटनी। पुलवामा में शहीद विजय कुमार मौर्य के घर छपिया जयदेव में शुक्रवार को सदर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पहुंचे। नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजय की शहादत पर फख्र जताते हुए कहा कि पूरा देवरिया अपने लाल के इस बलिदान पर गर्व महसूस कर रहा है। इस दौरान उन्होंने गांव की सभी सड़क को पक्की कराने का वादा किया। 
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हमले के जिम्मेदारों से चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। इसके लिए लगातार बातचीत चल रही है। शहीद विजय मौर्य देश के लिए अमर होकर अपनी मिट्टी का नाम रोशन किए हैं। ऐसे वीर सपूत की धरती को हम बार-बार नमन करते हैं। शहीद के पिता रामायण मौर्य की मांग पर क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात कर निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, महामंत्री जितेंद्र पांडेय, विजय कुमार दुबे, अशोक गुप्त, हितेंद्र तिवारी, नेबूलाल यादव, दीनदयाल तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आठवें दिन भी शहीद के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन



पत्नी की नौकरी के लिए शुरू हुई प्रक्रिया
एसडीएम ने लेखपाल को भेजकर मंगवाए सर्टिफिकेट
भटनी। पुलवामा में शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी को सरकार की ओर से नौकरी के वादे पर अमल शुरू हो गया। शुक्रवार को सलेमपुर एसडीएम ने लेखपाल को गांव भेजकर पत्नी के शैक्षिक अभिलेख मंगाए। साथ ही विजय लक्ष्मी से नौकरी के आवेदन फार्म पर हस्ताक्षर भी कराया। प्रशासन ने बताया कि बहुत जल्द शहीद की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। शहीद के गांव छपिया जयदेव में शुक्रवार शाम लेखपाल गोपीचंद्र पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर जरूरी कागजात लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed