{"_id":"65c27ff87d7da45ba00b00c9","slug":"kalash-yatra-today-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-118858-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कलश यात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कलश यात्रा आज
Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दीनापार में नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो रहा है। भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। सात फरवरी को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। यहां अयोध्या के सरयू नदी से जल लाकर मंदिर को पवित्र किया जाएगा। सात फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले वैदिक कार्यक्रम में सुंदरकांड गायक प्रेम प्रकाश दूबे द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिन तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलेगा। शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद के लिए भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के निर्माता राधा कृष्ण राजभर ने प्राण प्रतिष्ठा और कलश यात्रा में सभी हनुमान भक्तों के पहुंचने की अपील की। संवाद