फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kajal and Sameer won the walk race

Deoria News: वाॅक रेस में काजल और समीर ने जीती बाजी

Mon, 21 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kajal and Sameer won the walk race
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वॉक रेस में प्रतिभा करते खिलाड़ी।संवाद
देवरिया। खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से सप्ताह भर चलने वाले खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन पुरुष वर्ग में पांच किमी एवं महिला वर्ग में तीन किमी वाक रेस का आयोजन हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह संग प्रतिभाग किया। इसमें अपने-अपने वर्ग में काजल पासवान और समीर अंसारी ने अन्य को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य अतिथि कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने हरी झंडी दिखाकर वाक रेस का शुभारंभ किया। रेस को लेकर प्रतिभागी बेहद उत्साहित रहे। महिला वर्ग में 75 एवं पुुरुष वर्ग में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने स्टेडियम के 12 एवं महिलाओं ने सात राउंड लगाकर रेस पूरी की और अंत में काजल पासवान और समीर अंसारी अव्वल रहे। वहीं आंचल पासवान व सतवीर प्रसाद द्वितीय एवं सोनल कुशवाहा व राज पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान देवरिया एथलेटिक्स संघ के सचिव शिवानंद नायक, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एवं कनिष्ठ लिपिक अशोक कुमार सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, गिरीश सिंह, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, विजय कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed