फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jyoti and Sameer became winners in 100 meter race

Deoria News: सौ मीटर दौड़ में ज्योति और समीर बने विजेता

Sat, 09 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jyoti and Sameer became winners in 100 meter race
बीआरडी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का कुलपति ने किया उद्घाटन
विज्ञापन




देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ गोरखपुर विवि की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उसौ मीटर दौड़ महिला वर्ग में ज्योति प्रसाद और पुरुष वर्ग में समीर शेखर ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया।कुलपति ने सौ मीटर रेस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले खेल मैदान पर मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ देकर, स्पोर्ट्स कैप पहनाकर एवं बैज लगाकर किया गया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में समीर शेखर प्रथम, सिकंदर अंसारी द्वितीय, देवगन साहनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ज्योति प्रसाद, अंजलि राजभर, स्तुति जायसवाल पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रवेश अंसारी, अखिलेश सिंह, समीर शेखर, महिला वर्ग में अंजली कुशवाहा, रागिनी, शिवानी चौहान, लंबी कूद में अमन विश्वकर्मा, विशाल, रोशन गुप्ता, महिला वर्ग में ज्योति प्रसाद, शिवानी चौहान, अंजली कुशवाहा, गोला फेंक में सतीश चंद्र, उदित चंद्र , अजहरुद्दीन अंसारी, महिला वर्ग में उम्मे कुलसुम, कविता यादव, आरती चौरसिया, चक्का फेंक में सतीश चंद्र, विवेक सिंह, सौरभ यादव क्रमश:पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक श्रीराम यादव, छोटेलाल, गंगतेश्वर सिंह, रामेश्वर कुमार, गणेश यादव एवं आयोजन सचिव डॉ. अभिनव सिंह, संचालन डॉ. भावना सिन्हा ने किया। प्राचार्य प्रो.शरद चंद मिश्र ने समारोह की अध्यक्षता की। पूर्व प्राचार्य प्रो. महेश्वर सिंह, प्रो. महेंद्र विक्रम शाही, प्रो. विनय कुमार रावत, प्रो. पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed