फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Juti SOG in search of robbers from CCTV footage

Deoria News: सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश में जुटी एसओजी

Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Juti SOG in search of robbers from CCTV footage
भागलपुर। स्थानीय बाजार में सराफा की दुकान में चोरी करने वालों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है। अब पुलिस आस पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले की छानबीन में जुटी है। मंगलवार की दोपहर में पहुंची एसओजी व डाग स्क्वायड टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूना एकत्रित कर परीक्षण के लिए भेज दिया है। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी रोमित जायसवाल की बाजार में हॉस्पिटल रोड पर सराफा की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने छत के रास्ते दाखिल होकर, दुकान में अन्दर से लगे प्लाई का दरवाजा काटकर घुस गए। दुकानदार के मुताबिक लगभग पांच लाख रुपये नकद सहित लाखों का जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की है। सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया टीमें गठित कर चोरी की वारदात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed