{"_id":"68755534971475ead901794b","slug":"jut-police-search-for-four-accused-demand-early-release-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158311-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चारों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, शीघ्र खुलासे का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चारों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, शीघ्र खुलासे का दावा
Tue, 15 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीओ बोले- परमहंस हत्याकांड में आरोपियों को मिलेगी सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परमहंस हत्याकांड की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी का कहना है कि विवेचना निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। जल्द ही वारदात से पर्दा उठाया जाएगा।
सीओ सिटी ने कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
सनद रहे कि मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार निवासी परमहंस को घर से उठाकर कुछ लोग ले गए। परमहंस की पत्नी का आरोप है कि पिटाई के बाद पति को देर रात में दरवाजे के पास फेंक दिया गया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। परमहंस के बेटे सोनू कुमार ने गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के बेटे सचिन, सपा जिलाध्यक्ष के भाई कुंजबिहारी, परसन यादव व उनके भतीजे अमरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है।