फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewelry and other items worth one million stolen

Deoria News: ताला तोड़कर चार कमरों से दस लाख के जेवर व अन्य सामान चोरी

Thu, 30 Mar 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and other items worth one million stolen
रामपुर कारखाना नगर के दो घरों में चोरी के बाद बिखरा सामान।संवाद
थाने से महज तीन सौ मीटर दी पर हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाने से महज तीन सौ मीटर दूर स्थित घर से मंगलवार की रात पर चोर करीब दस लाख रुपये के जेवरात, नकदी व सामान उठा ले गए। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर कारखाना नगर पंचायत के नोनिया टोली वार्ड निवासी राजेश गुप्ता व उनके चाचा संजू गुप्ता का घर है। राजेश गुप्ता मुंबई में रहकर व्यवसाय करते हैं, जबकि उनके चाचा कस्बे में व्यवसाय करते हैं। पांचों भाइयों का सामूहिक मकान नोनिया टोली वार्ड में है। राजेश के चार मकान में ताला जड़ा हुआ है। उसी घर का मंगलवार रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और चार कमरों को खंगाल दिए। चारों कमरों में रखे अलमारी, बॉक्स और दीवान बेड को तोड़कर नकदी, जेवर, कपड़ा और कीमती बर्तन चुरा ले गए। बुधवार की सुबह ताला टूटा देख कर संजू गुप्ता ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने छानबीन की और थाने पर तहरीर देने को कहा। थोड़ी देर बाद रामपुर कारखाना थाने से भी दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिए। मकान मालिक के मुताबिक दोनों परिवार का मिलाकर लगभग 10 से 12 लाख रुपये के सामान चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। हलका दरोगा को जांच के लिए भेजा गया था। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
नहीं हो रहा चोरियों का पर्दाफाश, न मुकदमा दर्ज
रामपुर कारखाना में छह माह में दस से अधिक चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है, लेकिन पुलिस एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। थाने से महज सौ मीटर, तो कहीं पिकेट प्वाइंट और कहीं सौ गज पर चोरी हुई। कुछ मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो कुछ में अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया और न ही पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2022 में रामपुर कारखाना के महदेवा के रहने वाले पारस गुप्ता के घर में चोरी हो गई। इसमें छत के रास्ते चोर करीब 20 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर घटनास्थल है। जबकि उसी रात देवरिया-कसया मार्ग के बीवी चक मोड़ स्थित गोधन प्रजापति, महदेवा, लालचंद मद्धेशिया और याकूब अंसारी के घर को चोरों ने खंगाल दिया, लेकिन मामले में पुलिस चार माह बीतने के बाद भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। इसी तरह क्षेत्र के हरपुर गांव में भी चोरों ने इसी माह में दो घरों में चोरी को अंजाम दिया। हरगोविंद राव के घर बालकनी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसकर चोर आलमारी और बॉक्स में रखे गहने, कीमती सामान, कपड़ा तथा नकदी उठा ले गए। हरपुर बिंदवलिया टोले पर चोरों ने तूफानी राव के घर में चोरी की। इसमें जेवर समेत अन्य कीमती सामान व 45 हजार नकद, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक भी चोर उठा ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही घटना का पर्दाफाश किया। चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे ने बताया कि कुछ चोरियों में सफलता हासिल हो रही है। अन्य चोरियों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed