फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jewelry and cash stolen from home

घर में घुसकर नकदी और जेवर सहित दो लाख के सामान उठा ले गए चोर

Sat, 14 Nov 2020 03:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
jewelry and cash stolen from home
घर में घुसकर नकदी और जेवर सहित दो लाख के सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही के गदहा छापर में शुक्रवार रात एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पीछे स्थित सागौन के पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखा बाक्स उठा ले गए, जिसमें बीस हजार रुपये, सोने के जेवर सहित तकरीबन दो लाख रुपये के सामान थे। घटना की जानकारी परिजनों को आधी रात को हुई। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम जांच की तो गांव के पूरब पुआल के पास से बाक्स में रखा एक बैग मिला, जिसमें कागजात थे, जबकि अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने तहरीर दी है।

परसिया करकटही के गदहा छापर निवासी किशुनदेव पाल शुक्रवार रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। जबकि उनके बच्चे बगल के कमरे में पढ़कर सो गए। बताया जा रहा है कि पढ़ते समय बेटा लालू अपना और मां आरती देवी का मोबाइल पास रखकर सो गया। आधी रात को उसकी नींद खुली तो देखा कि दोनों मोबाइल गायब था। वह मोबाइल ढूंढने लगा। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए। बगल के कमरे का फाटक खुला देख सबके होश उड़ गए। परिजनों का कहना है कि उस कमरे में तीन बाक्स रखे थे, जिसमें एक में ताला लगा था, जो गायब था। उस बाक्स में बीस हजार रुपये नकद, सोने के चार अदद झुमके, दो अदद मंगलसूत्र, दो अदद बाली, एक अदद अंगूठी, कीमती साड़ी, सूट सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। मौके पर पहुंची पुलिस के जांच-पड़ताल में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मुकदमा दर्ज कर जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed