{"_id":"690b99bed8b55ca0e0029e33","slug":"jewellery-worth-rs-3-lakh-and-cash-worth-rs-65000-stolen-after-breaking-into-a-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167206-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नकब लगाकर 65 हजार की नगदी समेत तीन लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नकब लगाकर 65 हजार की नगदी समेत तीन लाख के गहने चोरी
Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान के पीछे नकब लगाकर 65 हजार की नगदी सहित लगभग तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग खरोह चौराहा निवासी राधिका निषाद पत्नी अक्षय निषाद के घर में मंगलवार की रात परिजन भोजन कर सोने चले गए।
सुबह जब वे जगे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और पीछे की दीवार में नकब काटा गया है।
चोर कमरे में नकब लगाकर दाखिल हुए और बक्से का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये नगद, 500 ग्राम की चांदी की हसली, तीन पाजेब, एक पायल, दो मंगलसूत्र, एक बाली, आठ बिछिया, चार चांदी के सिक्के और एक सोने का लॉकेट, कीमती साड़ियां चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्य चौराहे पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। उचित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद