फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jeth molestated

Deoria News: छत पर बैठी महिला से जेठ ने की छेड़खानी, विरोध पर ईंट से फोड़ा सिर

Thu, 01 Feb 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
jeth molestated
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, शोर मचाने पर महिला को छत से धक्का दे नीचे भी धकेला, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सोई महिला से उसके जेठ ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला का ईंट से सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसे छत से धक्का देकर नीचे धकेल दिया। पुलिस महिला की तहरीर पर आरोपी जेठ के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक महिला अपनी छत पर सोई थी। इसी बीच उसका जेठ छत पर पहुंचा और सोई महिला को आवाज देते हुए जगा दिया। फिर उसकी बांह पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला जेठ का हवाला देते हुए बांह छोड़ने की विनती करने लगी। जेठ अपनी आदत से बाज नहीं आया और महिला से अश्लीलता करने लगा। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने छत पर पड़ी ईंट को उठाकर महिला का सिर फोड़ डाला।
विज्ञापन

इसके बाद महिला जब शोर मचाकर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसे छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला को आस-पास के लोगों ने पास के एक चौराहे पर प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने तत्काल मौके पर पुलिस भेजकर प्रकरण की जांच कराते हुए आरोपी जेठ के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed