{"_id":"58d803404f1c1b297d1a16bf","slug":"jaya-prakash-welcomes-state-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री जयप्रकाश का भव्य स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री जयप्रकाश का भव्य स्वागत
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के आदर्श जूनियर हाई स्कूल में रविवार को उत्तर प्रदेश के पशुधन मत्स्य, राज्य संपत्ति और नगरी भूमि विभाग के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा का संकल्प पत्र सरकार की आचार संहिता है। संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए गए है सबकों पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता को मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं रहेगा। यहां बिजली, पानी और सड़क की समस्या एक माह के अंदर दूर कर दी जाएगी। उन्हें जिन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है उसके माध्यम से रुद्रपुर में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्यमंत्री ने बिजली की समस्या से जनता को पूरी तरह निजात दिलाने का वादा किया। कहा कि रुद्रपुर में विना भेद भाव के विकास कार्य किए जाएंगे। नगर के बिजली के जर्जर तार बदलने की योजना पर काम हो रहा है। इस अवसर पर संगमघर दूबे, कमलेश सिंह, रामजतन पुजारी, विनोद तिवारी, जटाशंकर दूबे, छट्ठेलाल निगम, मोहन उपाध्याय, मनमथ त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, दयानंद वर्मा, सीपी सिंह, लालकृष्ण सिंह, महातम पांडेय, राजीव गुप्ता, सत्यनारायण पांडेय, रामधनी गोड़, लाल साहब यादव, फूलेना सिंह, डॉ रामभरोसा त्रिपाठी, पप्पु पांडेय, सतीश मिश्रा, राजेश त्रिपाठी,फणींद्र नाथ पांडेय, मदनमोहन गुप्त, रत्नेश त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, रमेश सिंह, ऊषा पासवान आदि ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।