फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   janjagaran chaupal

भृगुसरी गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान जन जागरण चौपाल लगाई

Fri, 04 Dec 2020 06:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
janjagaran chaupal
सपाइयों ने भृगुसरी गांव में लगाई किसान जन जागरण चौपाल। - फोटो : DEORIA
भृगुसरी गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान जन जागरण चौपाल लगाई
विज्ञापन

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भृगुसरी गांव में किसान जन जागरण चौपाल की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसानों को एकजुट होकर हक की लड़ाई करने को कहा। सपाइयों ने किसानों के समर्थन में गांव-गांव जागरण अभियान चलाने की बात कही।

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाज को लाठी और गोली से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा नेता चंद्रिका निषाद ने कहा कि किसानों पर हो रहे मुकदमों को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो सपाई आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। भाजपा सरकार में जनता का उत्पीड़न बढ़ गया है। भाजपा की जनविरोधी सरकार किसानों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसानों को खाद, बीज, समय से नहीं मिल रहा है। धान क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार को गरीबों और किसानों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान किसानों को गांव गांव जाकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सचिव हरिओम यादव, जितेश यादव, बिल्लर यादव, शुभास प्रधान, नरसिंह निषाद, रामबचन यादव, रंजीत मल्ल, धर्मेंद्र निषाद, राजा निषाद, रौनक निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed