फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jail radio will entertain prisoners

जेल रेडियो करेगा बंदियों का मनोरंजन

Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jail radio will entertain prisoners
देवरिया का जिला जेल। - फोटो : DEORIA
जेल रेडियो करेगा बंदियों का मनोरंजन
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह
देवरिया। जेल रेडियो से बंदियों के मनोरंजन के साथ ही आचरण को सुधारने की कवायद की जाएगी। निर्धारित समय पर बंदियों को रेडियो के माध्यम से गीत-संगीत और सम-सामयिक विषय पर जानकारी दी जाएगी। जल्द ही जेल में सिस्टम लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
शासन जेल में बंदियों और कैदियों के मनोरंजन के लिए जेल रेडियो की शुरुआत कर रहा है। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। बंदियों और कैदियों को निर्धारित समय पर उनकी पसंद के गाने, भजन और सम-सामयिक विषय पर वार्ता सुनाया जाएगा। शासन का मानना है कि इससे बंदियों के आचरण में सुधार आएगा, मनोरंजन होगा और साथ ही ज्ञान की बातें भी सुनने को मिलेंगी। जेल में जेल रेडियो सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एक कमरे में पूरा सिस्टम लगाया जाएगा। बैरकों में साउंड बाक्स लगाया जाएगा, जिससे उन्हें अपने बैरक के पास सबकुछ सुनने को मिल जाए। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि जेल रेडियो सिस्टम लगाने के लिए तैयारी चल रही है। सिस्टम लगाने का कार्य करने वाले गोरखपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ लौट गए हैं। उनके यहां आने पर सिस्टम लग जाएगा।
विज्ञापन

एक घंटे का होगा कार्यक्रम
देवरिया। जेल में बंदियों और कैदियों को जेल रेडियो सुनने के लिए प्रतिदिन एक घंटा का समय निर्धारित किया गया है। अपराह्न तीन से चार बजे के बीच कार्यक्रम प्रसारित होगा। गीत-संगीत और ज्ञान की वार्ता इसी समय में सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी फरमाइश सुन सकेंगे बंदी
देवरिया। बंदी और कैदी अपनी पसंद के हिंदी और भोजपुरी गाना सुन सकेंगे। इसके लिए उन्हेें जेल अधीक्षक के पास अपनी पसंद का गाना लिखकर देना होगा। मौका मिलने पर पसंदीदा गानों को सुनाया जाएगा। इसके साथ ही संतों के प्रवचन भी सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed