फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jail

क्षमता 533 की और बंदी 2100

Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
jail
क्षमता 533 की और बंदी 2100
विज्ञापन

जिला जेल का हाल, कुशीनगर के 1111 बंदी हैं जेल में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कारागार में वर्तमान में बंदियों-कैदियों की संख्या 2100 है। इस जेल की क्षमता 533 बंदियों-कैदियों की है। संख्या बढ़ने से बंदी पूरी नींद भी नहीं ले पा रहे हैं।
देवरिया जिला जेल शहर के गांधी आश्रम परिसर में अंग्रेजों के शासन काल में थी। 1952 में नई जेल का निर्माण हुआ। इसकी क्षमता 533 बंदियों और कैदियों की है। इस समय करीब 2100 बंदी-कै दी हैं। इसमें 1111 कुशीनगर और देवरिया के 953 शामिल हैं। 38 बंदी अस्थाई जेल में हैं। चार विदेशी नागरिक है। महिला बंदियों के साथ रहने वाले पांच बच्चे भी जेल में हैं। करीब सत्तर साल पुराने बैरकों का आकार तो छोटा होने के कारण और क्षमता से चार गुना अधिक बंदियों को रखे जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बैरकों में सोते समय बंदी व कैदी को जगह न मिलने पर आपस में बहस कर देते है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में बने जेल तो मिल जाए सहूलियत
जिला में क्षमता से अधिक कैदियों और बंदियों के होने का सबसे बड़ा कारण कुशीनगर जनपद में जेल का निर्माण अधूरा होना है। जेल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो देवरिया से अधिक कुशीनगर जनपद के बंदी और कैदी हैं। इस कारण जेल की बैरक भरी हुई है। अगर कुशीनगर जेल का निर्माण हो जाए तो काफी हद तक सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में क्षमता से अधिक कैदी और बंदी हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि दो जनपदों के अलावा प्रशासनिक आधार पर गैर जिलों से यहां बंदी आएं हैं। इसके बावजूद भी उपलब्ध संसाधनों से बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
- राजकुमार, प्रभारी जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed