फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It will be easy to travel on the Bhaluani-Rudrapur route

Deoria News: भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग पर चलना होगा आसान

Mon, 29 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to travel on the Bhaluani-Rudrapur route
रुद्रपुर। भलुअनी से पकड़ी बाजार होकर रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों को अब दुश्वारियां नहीं झेलनी पड़ेगी। करीब 17 किलोमीटर लंबे सड़क के चौड़ीकरण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

जिला योजना से प्रस्तावित सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण की पहल विधायक जयप्रकाश निषाद ने की थी।
रुद्रपुर से पकड़ी बाजार होकर भलुअनी जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस मार्ग से करीब 100 गांव के लोगों का जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, मदनपुर और बरहज आदि आना-जाना होता है, लेकिन सड़क की चौड़ाई केवल 6 मीटर होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें थोड़ी राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन

जिला योजना से प्रस्तावित इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। अब इस सड़क को करीब 1.5 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इससे इस सड़क की चौड़ाई करीब 7.5 मीटर हो जाएगी और लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी। विधायक जयप्रकाश निषाद ने बताया कि 17 किमी लंबी यह सड़क 42 करोड रुपये की लागत से बनेगी। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल मार्च में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के राम आशीष निषाद, कमलेश, रमेश चंद दुबे, रामकुमार सिंह, मोहन मिश्रा आदि ने कहा कि इस सड़क से पकड़ी बाजार से भलुअनी जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भलुअनी से पकड़ी होकर रुद्रपुर तक सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से रुद्रपुर तहसील मुख्यालय की यात्रा भी काफी सुखद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed