{"_id":"5b3909a74f1c1b614d8b92df","slug":"it-is-today-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघों ने गाया मल्हार, किसान हुए प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघों ने गाया मल्हार, किसान हुए प्रसन्न
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी का असर जिले में दिखने लगा है। अलर्ट के पहले दिन ही झमाझम बरसात हुई। सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर दोपहर तक जारी रही। शहर से लेकर गांव तक मेघों की रिमझिम से लोगबाग झूम उठे। सबसे ज्यादा खुशी खेतिहर वर्ग में है। बारिश को खेती के लिए सोना बताते हुए वह धान की रोपाई में जुट गए हैं। वहीं जिन किसानों ने अपने संसाधनों से रोपाई पूरी कर ली थी, उन्हें सिंचाई से राहत मिल गई है।
मौसम का मिजाज शनिवार से ही बदलने लगा था। दिन में हल्की बूंदाबांदी के बाद अच्छी बारिश हुई। पूरी रात ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल उमड़-घुमड़ करते रहे। सुबह लोगों की नींद खुली तो बारिश शुरू हो चुकी थी। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का यह सिलसिला रुक-रुक कर अपराह्न दो बजे तक चलता रहा। उमसभरी गर्मी से छटपटाते लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। रविवार की छुट्टी के चलते लोग घरों में ही दुबक कर मौसम का आनंद लेते रहे। वहीं, बच्चे घरों से निकलकर बारिश में भींगते नजर आए। लगातार बारिश से शहर में सड़कों पर कीचड़-फिसलन की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। उधर, ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद खेतों में हलचल नजर आई। धान की रोपाई के साथ खरीफ के अन्य फसलों की खेती जोर-शोर से शुरू हो गई है। खुखुंदू। क्षेत्र के किसान जितेंद्र दीक्षित, नर्वदेश्वर दीक्षित, अशरफी पांडेय, अरविंद राय, विजय राय, रामभज्जू यादव, कमलेश राय आदि कहना है की धान की रोपाई शुरू हो गई है। रोपाई के लिए यह बारिश बेहद उपयोगी साबित होगी।