{"_id":"699611bc1eacd573c9060331","slug":"it-is-important-to-get-a-family-id-without-it-everything-is-incomplete-deoria-news-c-208-1-deo1010-175252-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फैमिली आईडी बनवाना जरूरी, इसके बिना सब अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फैमिली आईडी बनवाना जरूरी, इसके बिना सब अधूरा
Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह में कंबाइन मालिकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में उप कृषि निदेशक ने गत माह आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के अनुपालन की जानकारी दी। साथ ही बताया कि जिन ऋणी कृषकों को फसल बीमा नहीं कराना है, वे संबंधित बैंक में लिखित आवेदन देकर सूचित करें, अन्यथा उनका फसल बीमा स्वतः कर दिया जाएगा। किसानों ने गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर के साथ भूसा मशीन से आग लगने की आशंका जताई। जिला कृषि अधिकारी ने जायद सीजन में अंतः फसली खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चालू सत्र में अब तक दो करोड़ 46 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। मार्च माह में भुगतान की रफ्तार और तेज की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने फैमिली आईडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फैमिली आईडी बनने के बाद परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग छह लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र किसान भी इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। अधिशासी अभियंता, नहर ने बताया कि जनपद में 57 नहरें संचालित हैं, जिनमें 16 कुशीनगर से आती हैं। वर्तमान में सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंच रहा है। किसी भी समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा। सहायक अभियंता, नलकूप ने बताया कि जनपद में 1051 नलकूप हैं, जिनमें से 28 विद्युत दोष के कारण खराब हैं। इन्हें शीघ्र ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग से समन्वय किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत (बरहज) को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत के निर्देश दिए।
प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी योजना के तहत फल, फूल और सब्जी की खेती पर अनुदान दिया जा रहा है। स्प्रिंकलर सेट और ड्रिप सिंचाई पर 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है। योजना का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नहर, सहायक अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता विद्युत (बरहज), अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला समन्वयक (एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।