फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Irregularities found in two secondary schools in inspection, notice issued

निरीक्षण में दो माध्यमिक विद्यालयों में मिली अनियमितता, नोटिस जारी

Wed, 05 Oct 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in two secondary schools in inspection, notice issued
निरीक्षण में दो माध्यमिक विद्यालयों में मिली अनियमितता, नोटिस जारी
विज्ञापन

- डीआईओएस ने किया औचक निरीक्षण
- शहर का बीआरडी इंटर कॉलेज दोपहर 12 बजे ही बंद मिला, प्रधानाचार्य समेत सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन कटेगा
देवरिया। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों के ड्यूटी के समय गायब रहने एवं एक स्कूल बंद होने की पुष्टि हुई है।

डीआईओएस शनिवार दोपहर 12 बजे शहर के बीआरडी इंटर कॉलेज पहुंच गए। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य से मोबाइल पर बात कर कारण पूछने पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। बिना कारण विद्यालय बंद पाए जाने की स्थिति में प्रधानाचार्य, शिक्षक व सभी शिक्षणेतर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का और इस कटौती के संबंध में सभी की सेवा पुस्तिका में भी इसे अंकित करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में अधिनियमित व्यवस्था के अंतर्गत प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रबंध समिति को भी लिखा जाएगा। दोपहर 12.35 बजे ही कृषक इंटर कॉलेज बलटिकरा के निरीक्षण में शांतिपूर्वक कक्षाओं का संचालन एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके लिए प्रधानाचार्य की मौके पर ही सराहना की गई। दोपहर 12.55 बजे स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रामपुर गौनरिया के निरीक्षण में भी विद्यालय बंद पाया गया। यहां के प्रधानाचार्य भी इस संबंध में कोई उत्तर नहीं दे पाए। ऐसे में यहां के भी प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने एवं इसे सेवा पुस्तिका में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed