फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   investment of 300 crore

Deoria News: तीन सौ करोड़ के निवेश पर बनी सहमति

Thu, 12 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
investment of 300 crore
तीन सौ करोड़ के निवेश पर बनी सहमति
विज्ञापन

- 17 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का होगा आयोजन
- निवेश के लिए 52 उद्यमियों ने सारथी पोर्टल से मिलाया हाथ
- उद्योगों की स्थापना से जनपद के 14 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के विकास को नया विस्तार और उद्यमिता को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए निवेशकों ने सारथी पोर्टल के जरिए करीब तीन सौ करोड़ के निवेश के लिए कदम बढ़ाया है। इससे उद्योग-धंधों को पंख लगेंगे ही, साथ ही 14 हजार लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। दरअसल, 17 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट आयोजित है। इसके लिए अधिकारी तैयारी पूरी करने में जुटे हैं।
इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से बिहार की सीमा से सटे होने के नाते गैर राज्यों के भी उद्यमियों को जिले में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अगले सप्ताह होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में दूसरे प्रांतों के भी तमाम उद्योगपतियों ने सारथी पोर्टल पर अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। जिले के परंपरागत उद्योग धंधों के साथ ही अन्य उद्योग के क्षेत्र में निवेश के लिए 52 उद्यमियों ने मोटी रकम निवेश करने का मन बनाया है। इसके लिए सारथी पोर्टल पूरा प्रोजेक्ट अपलोड किया है।
विज्ञापन

---------
20 से अधिक उद्योग-धंधों में होगा निवेश
शासन ने 20 से अधिक उद्योग धंधों में निवेश करने के लिए उद्यमियों के लिए दरवाजा खोला है। अभी तक जिले में सबसे बड़े चार उद्यमियों ने इच्छा जाहिर की है। इसमें 25-25 करोड़ के चार और दस-दस करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तीन उद्यमी आगे आए हैं। इसमें रेडीमेड गारमेंट, एग्रो टेक, पेपर उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित व्यवसायी शामिल हैं। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म, बेकरी, रेडीमेड गारमेंट, जैविक खाद, राईस मिल, साल्वेंट प्लांट, आटो मोबाइल के क्षेत्र में भी निवेशकों ने कदम आगे बढ़ाएं हैं। वहीं खाद्य एवं प्रसंस्करण, इलेक्ट्रानिक मैन्यूफेक्चरिंग, वेयर हाऊसिंग, टूरिज्म में भी अच्छा-खासा निवेश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों को अधिकारी देंगे योजनाओं की जानकारी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है, जिसमें उद्यमियों को विभिन्न विभागों के अधिकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। अपने-अपने विभाग के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे और निवेश के लिए प्रेरित करेंगे। इतना ही नहीं, समिट में उद्यमियों की हर आशंका का समाधान करने का भी काम किया जाएगा। इसके लिए प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन होगा। अब भी कोई भी निवेशक सारथी पोर्टल पर अपने निवेश के बारे में आवेदन कर सकता है। उद्योग लगने से यहां के लोगों को यहीं रोजगार उपलब्ध होगा। उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
------------
कोट:
जिले में उद्योग धंधे को बढ़ावा देने के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं। अभी तक करीब तीन अरब के निवेश की इच्छा उद्यमी जाहिर कर चुके हैं। इससे जिले में उद्योग-धंधों के विकास को गति मिलेगी। प्रत्यक्ष रूप से चार हजार और अप्रत्यक्ष रूप से दस हजार लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा।

- अभय सुमन, उपायुक्त, उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विभाग
------------
कोट:
नई इन्वेस्टर्स नीति से उद्योग धंधों को पंख लगेंगे। जिले का चौतरफा विकास होगा। 268 करोड़ के एमयू पर साइन किया जा चुका है। आने वाले समय में इसके तीन अरब तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और बाहरी उद्यमी भी जिले में उद्योग लगाने के लिए आएंगे।
- शक्ति गुप्त, अध्यक्ष, चेंबर आफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed