{"_id":"6afcac20ec94b97c650c10aa","slug":"investigation-underway-based-on-cctv-footage-deoria-news-c-208-1-deo1036-196906-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही छानबीन
Wed, 18 Nov 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। थाने के मुख्य गेट के सामने स्थित यूपी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से करीब दो लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
वारदात के पर्दाफाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम को भी लगाया गया है। 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पवन कुमार गुप्ता के ग्राहक सेवा केंद्र में रविवार रात रोशनदान की जाली काटकर चोर अंदर घुसा था।
इसके बाद उसने अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीले रंग की चादर ओढ़े एक युवक चोरी करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एसओजी और थेफ्ट टीम थाने के सहयोग के लिए लगाया गया है।