{"_id":"64dfb807c868c0b1230fea0b","slug":"investigation-of-disturbances-in-food-grains-distribution-completed-waiting-for-the-report-deoria-news-c-208-1-deo1002-4448-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जांच पूरी, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जांच पूरी, रिपोर्ट का इंतजार
Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में हो रहे खाद्यान्न घोटाले की जांच पूरी हो गई है। अब बस रिपोर्ट का इंतजार है। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अटल कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को उसरा व बृहस्पतिवार को रघवापुर गोदाम की जांच की। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर डोर-टू-डोर ले जा रहे खाद्यान्न वाहनों को रोककर राशन की तौल कराई। इस दौरान क्या गड़बड़ी मिली, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
जांच टीम के अधिकारी दोनों दिन कुशीनगर जिले में निवास किए। वहीं से आकर जांच की प्रक्रिया पूरी करते रहे। जिला पूर्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार तो जांच में प्रभारी डीएसओ का टीम ने भरपूर सहयोग लिया। बाटमाप विभाग के निरीक्षक, डिप्टी आरएमओ आदि अधिकारियों को फोन कर इन्हीं लोगों ने बुलाया। जहां जांच के लिए पहुंचना था वहां भी सूचना पहले ही दे दी जा रही थी। अंदरखाने कोटेदार भी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसके चलते सभी खामोश हैं। बता दें कि 12 अगस्त को अमर उजाला ने पेज नंबर दो पर हर माह हो रहा 26 लाख का खाद्यान्न घोटाला शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद शासन ने अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। टीम बुधवार व बृहस्पतिवार को जांच पूरी कर वापस लौट गई है।