{"_id":"68ae0a3321ee7810bf0c4c40","slug":"investigation-into-threat-to-sadar-mla-intensified-intelligence-agencies-also-active-deoria-news-c-208-1-deo1010-161712-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सदर विधायक को धमकी देने की जांच तेज... खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सदर विधायक को धमकी देने की जांच तेज... खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय
Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी मजार पर अवैध कब्जे का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। इस मुद्दे को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें गोली मारने की धमकी दे डाली। धमकी भरे संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद प्रशासनिक और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले के तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, विधायक को धमकी भरा संदेश यूजर आईडी Mdseraj813@ gmail.com से भेजा गया है। मैसेज में लिखा गया है कि इतनी गोलियां मारेंगे कि लाश के चिथड़े उड़ जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ को भी चेतावनी दी गई है। इससे सदर विधायक के समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। उधर, माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
धमकी के बाद सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हेंने जो मुद्दा उठाया है, वह जनहित से जुड़ा है।
अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। देवरिया की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज है। ऐसे में कोई भी दहशतगर्द पैदा करेग तो उसे कड़ी सजा मिलेगी।
कानून के खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज का दोहरीकरण जनहित में आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि वहां से अवैध कब्जे हटाए जाएं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मजार को जांच के बाद ध्वस्त कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी मजार पर अवैध कब्जे का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। इस मुद्दे को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें गोली मारने की धमकी दे डाली। धमकी भरे संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद प्रशासनिक और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले के तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, विधायक को धमकी भरा संदेश यूजर आईडी Mdseraj813