फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation initiated into both FIRs registered in the land dispute.

Deoria News: जमीन विवाद में दर्ज दोनों एफआईआर की जांच शुरू

Mon, 28 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated into both FIRs registered in the land dispute.
देवरिया। देवरिया शुगर मिल के पास जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दोनों पक्षों की ओर से दर्ज एफआईआर की कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले चीनी मिल की ओर से अधिवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी और पुरेंद्र तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बाद में अधिवक्ता की शिकायत पर सहारनपुर के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चार बेटों समेत 13 लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई। अब पुलिस दोनों मामलों में लगाए गए आरोपों, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पहली एफआईआर में 12 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे की घटना का उल्लेख है। यह प्राथमिकी 21 सितंबर तक दर्ज हो की थी। दूसरे पक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि 20 सितंबर की रात जावेद, अफजाल, अलीशान और शाहिद समेत अन्य लोगों ने पैतृक जमीन पर बने अस्थायी कमरे का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये का सामान उठा लिया। एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर 26 सितंबर को 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

पुलिस घटनास्थल, दस्तावेज, साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed