फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation did not confirm sending of fertilizer to Bihar

Deoria News: जांच में बिहार में खाद भेजने की नहीं हुई पुष्टि

Tue, 09 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation did not confirm sending of fertilizer to Bihar
जिला कृषि अधिकारी और एआर के नेतृत्व में जांच करने बौरडीह पहुंची थी टीम
विज्ञापन

देवरिया। लार ब्लॉक के बौरडीह साधन सहकारी समिति से बिहार में खाद भेजने का वायरल वीडियो की अधिकारियों ने सोमवार को जांच। अधिकारियों का कहना है कि बिहार की पिकअप से रावतपार अमेठिया गांव के दो किसान पांच-पांच बोरी खाद 27 अगस्त को समिति से गए थे। पहले खाद नहीं मिलने से नाराज एक किसान वीडियो बना लिया और दो दिन पहले वायरल कर दिया था।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह और एआर रमेश त्रिपाठी की संयुक्त टीम की जांच में समिति का स्टाक और वितरण रजिस्टर दुरुस्त मिला। वीडियो वायरल करने वाला किसान और खाद लेने वाले दोनों किसानों ने लिखकर भी दे दिया है। अधिकारियों ने देर शाम को इसकी रिपोर्ट कृषि मंत्री व उच्चाधिकारियों को भेज दी है। समिति में मौजूद 222 बोरा खाद खतौनी लेकर वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं
विज्ञापन

बौरडीह साधन समिति से बिहार की पिकअप पर खाद लादते हुए वीडियो ककरौली निवासी जंगबहादुर ने अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। इसके फेसबुक से वीडियो निकालकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और बिहार की पिकअप होने के कारण लोगों ने सचिव पर बिहार में खाद बेचने का आरोप लगाया था। इससे हड़कंप मच गया और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जांच के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर, एआर रमेश त्रिपाठी, एडीसीओ अरुण कुमार, शिवेंद्र मौर्या की टीम सोमवार को जांच करने बौरडीह साधन समिति पर पहुंची। सचिव रामप्रवेश गुप्ता का बयान दर्ज करने के बाद स्टाक का मिलान किया। वर्तमान में गोदाम में 222 बोरी खाद मिली, वितरण रजिस्टर भी दुरुस्त मिला।

..
कोट
जांच में खाद बिहार भेजने की पुष्टि नहीं हुई है। बिहार की पिकअप से रावतपार अमेठिया गांव के दो किसान 10 बोरी खाद 27 अगस्त को ले गए थे। वीडियो बनाने और उन दोनों किसानों का बयान दर्ज करने के बाद लिखित रूप से ले लिया गया है। स्टाक और वितरण रजिस्टर दुरुस्त मिला। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।
उदय शंकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed