{"_id":"6414b50c8e7152243f04a1a4","slug":"inter-district-police-sports-finished-deoria-news-c-7-1-89281-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सेपक टकरा और बास्केटबाॅल में गोरखपुर, वाॅलीबाल में देवरिया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सेपक टकरा और बास्केटबाॅल में गोरखपुर, वाॅलीबाल में देवरिया चैंपियन
Sat, 18 Mar 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
71वीं गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में विजेता टीमो को ट्राफी प्रदान किया ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...फोटो समाचार 71वीं गोरखपुर जोन की अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 71वीं गोरखपुर जोन की अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबाॅल, बास्केटबाॅल, हैंडबाॅल, सेपक टकरा, योग एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुलिस लाइंस में समापन हुआ। सभी खेलों में विजेता व उपविजेता टीमों को एएसपी राजेश कुमार सोनकर ने ट्राॅफी प्रदान की।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम व पुलिस लाइंस ग्राउंड पर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। सेपक टकरा में गोरखपुर ने देवरिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बास्केटबाॅल में भी गोरखपुर ने देवरिया को 28-21 के अंतर से मात देकर ट्राॅफी जीत ली।
वाॅलीबाॅल में देवरिया ने गोरखपुर को 3-1 के सेट में हराया। योग पुरुष वर्ग में देवरिया प्रथम तथा गोंडा द्वितीय व महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर प्रथम व संतकबीरनगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
समापन समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइंस जिलाजीत, सीओ भाटपाररानी विनय कुमार, सीओ रुद्रपुर पंचमलाल, प्रतिसार निरीक्षक विजय राज सिंह आदि उपस्थित रहे।